RR Vs MI: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग, राजस्थान ने मुंबई को दिया 151 का टारगेट, 11-11 ओवर का खेला जा रहा मैच

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग, राजस्थान ने मुंबई को दिया 151 का टारगेट, 11-11 ओवर का खेला जा रहा मैच
  • गुवाहाटी में खेला जा रहा मुंबई और राजस्थान के बीच मैच
  • बारिश की वजह से मैच 11-11 ओवर का खेला जा रहा
  • वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने की चौकों-छक्कों की बारिश

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। आईपीएल 2026 का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया। ओपनर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 151 रन का टारगेट दिया।

वैभव-जायसवाल की तूफानी बैटिंग

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की। जायसवाल ने पहले ही ओवर में दीपक चहर को 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके बाद आईपीएल में पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने बुमराह के इस ओवर में दो छक्के लगाए।

वैभव ने 14 गेंदों पर 1 चौका और 5 छक्के की सहायता से 39 रन बनाए। वहीं यशस्वी 32 गेंदों पर 77 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े। कप्तान रियान पराग ने 10 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की ओर से अल्लाह गजनफर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। एक सफलता शार्दूल ठाकुर को मिली। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट ऑप्शन

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

इम्पैक्ट ऑप्शन - अश्विनी कुमार, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज और राज बाबा।

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट ऑप्शन - रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, बृजेश शर्मा, शुभम दुबे।

Created On :   7 April 2026 11:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story