DC vs GT Preview: क्या दिल्ली के विजय रथ को रोक पाएगी गुजरात टाइटंस, जानें पिच रिपोर्ट और पॉसिबल प्लेइंग-11

क्या दिल्ली के विजय रथ को रोक पाएगी गुजरात टाइटंस, जानें पिच रिपोर्ट और पॉसिबल प्लेइंग-11
आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला आज (बुधवार, 8 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला आज (बुधवार, 8 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। वहीं, गुजरात लायंस अपनी हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगा। मौजूदा फार्म पर नजर डालें तो दिल्ली का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है।

समीर रिजवी बने दिल्ली के मैच विनर

मैच में सभी की नजर दिल्ली के युवा बैटर समीर रिजवी पर होगी, जिन्होंने अपनी शानदार बैटिंग से टीम को बीते दो मुकाबलों में जीत दिलाई है। वह आईपीएल का अपना लगातार तीसरा अर्धशतक लगा चुके हैं। पहले रिजवी को स्पिनरों के खिलाफ अच्छी बैटिंग करने के लिए जाना जाता था, लेकिन बीते दो मैचों में उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रमक बैटिंग की है।

टीम की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह अपनी अच्छी बैटिंग और बॉलिंग की दम पर दिल्ली का अब तक का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।

शुभमन गिल की होगी वापसी

वहीं, दूसरी ओर गुजरात की न बैटिंग और न ही बॉलिंग उम्मीद के मुताबिक रही है। सबसे बड़ी समस्या टीम का मिडिल ऑर्डर है जो कि अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में फ्लॉप साबित हुआ है। राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में 205 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात को ओपनर साईं सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दी थी। इतनी अच्छी शुरुआत के बावजूद मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया।

टीम के पास मिडिल ऑर्डर में ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन इनमें से कोई भी अभी तक प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाया है। इस सब के बीच टीम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मांसपेशियों में खिचाव की वजह से पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाने वाले कप्तान गिल इस मैच से वापसी करेंगे। साईं सुदर्शन ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। गिल की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूत मिलेगी।

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि पिछले मैच में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम केवल 162 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में देखना होगा कि आज के मैच में पिच कैसा व्यवहार करती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी।

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (सी), कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Created On :   8 April 2026 12:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story