IPL 2026: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले गुजरात को मिली खुशखबरी, फिट हुआ टीम का ये स्टार बैटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइंट्स अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। टीम को इससे पहले गुड न्यूज मिली है। टीम के कप्तान शुभमन गिल फिट हो गए हैं और वह इस मुकाबले में खेलेंगे। टीम के ओपनर साईं सुदर्शन ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे। गुजरात यह मैच 6 रन से हार गई थी।
साईं सुदर्शन ने मैच से एक पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'शुभमन को कोई दिक्कत नहीं है। वह पूरी तरह ठीक हैं, वह ठीक हो जाएंगे।' गुजरात टीम का इस आईपीएल में अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हराया।
सुदर्शन ने टीम के वापसी करने पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह दोनों का मिला-जुला रूप है, ओपनिंग बल्लेबाजों और टॉप-3 बल्लेबाजों के तौर पर, अगर कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक खेलता है, तो यह टीम के लिए हमेशा एक अच्छी बात होती है। मुझे लगता है कि हमें अपने मिडिल ऑर्डर पर भरोसा है, वे जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह वही टीम है जिसके साथ पिछले साल खेला था।'
उन्होंने आगे कहा, "अभी सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। मेरा और पूरी टीम का मानना है कि हमारा मिडिल ऑर्डर जरूर शानदार प्रदर्शन करेगा और हम मैच जीतेंगे। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है, जहां दो-तीन दिनों के अंदर लगातार मैच खेलने होते हैं, इसलिए इस टूर्नामेंट में 'मोमेंटम' बनाए रखना सबसे जरूरी चीजों में से एक है।"
Created On :   7 April 2026 10:20 PM IST












