Vaibhav Suryavanshi Video: गोवाहाटी में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान, बुमराह की पहली गेंद पर जड़ दिया छक्का, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 7 अप्रैल का दिन वैभव सूर्यवंशी की जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक बन गया। आज के दिन आईपीएल में उनका सामना मौजूदा समय के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बॉलर जसप्रीत बुमराह से हुआ। वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। बता दें कि बारिश के चलते गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने शानदार शुरुआत की। टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए महज 3 ओवरों में 57 रन की साझेदारी की। मुंबई के लिए पहला ओवर दीपक चाहर ने फेंका, जिसमें उन्होंने 22 रन लुटाए। मुंबई के लिए दूसरा ओवर करने जसप्रीत बुमराह आए, उनके साथ थे 15 साल के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी।
बुमराह ने पहली ही गेंद वैभव के एकदम स्लॉट पर फेंक दी। इस मौके को सूर्यवंशी ने बिल्कुल नहीं गंवाया और लॉन्ग-ऑन की दिशा में गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। देखें वीडियो...
वैभव ने पहली बार आईपीएल में जसप्रीत बुमराह का सामना किया था। वह इस ओवर में एक ही छक्का मारकर नहीं रुके, बल्कि चौथी गेंद को भी छक्के के लिए भेजा। वैभव ने इस मैच में 14 गेंद में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 5 छक्के निकले। इसके साथ ही वह अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में समीर रिजवी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।
Created On :   7 April 2026 11:15 PM IST












