IND Vs NZ 5th T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 272 का टारगेट, ईशान किशन ने ठोका तूफानी शतक, सूर्यकुमार यादव ने लगाई फिफ्टी

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रन का विशाल टारगेट दिया है। इससे पहले ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और 5 विकेट खोकर 271 रन बना दिए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़े -पांचवां टी20 सूर्या-ईशान का तूफान! भारत ने टी20 फॉर्मेट में बनाया अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
ईशान ने लगाया शानदार शतक
भारत ने तरफ से ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 6 चौके और 10 छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 बॉल पर 210.00 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 42 और अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जैकब डफी, काइल जैमिसन और मिचेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला।
फिर फ्लॉप रहे संजू
सीरीज के बीते 4 मैचों की तरह इस मैच में भी संजू फ्लॉप रहे। अपने होमग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच के तीसरे ओवर में वह लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने। वह केवल 6 रन ही बना सके। इस सीरीज में संजू ने 5 मैचों में केवल 46 रन ही बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, इश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Created On :   31 Jan 2026 9:42 PM IST










