MS Dhoni Return: हो गया कंफर्म...इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे एमएस धोनी, CSK ने खुद लगाई मुहर!

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 में एमएस धोनी के फैंस मैदान पर उन्हें खेलते देखने के लिए तरस रहे हैं। अभी तक चेन्नई ने 6 लीग मैच खेल लिए हैं, लेकिन काफ इंजरी के चलते धोनी एक भी मुकाबले में नहीं खेल पाए हैं। चेन्नई का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को होगा। इस मैच में धोनी की वापसी तय मानी जा रही है। खुद फ्रेंचाइजी ने इसकी ओर इशारा किया है।
बता दें कि आईपीएल की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि धोनी इंजरी के चलते सीजन के शुरुआती दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन दो हफ्ते से ज्यादा का वक्त गुजर गया, धोनी की वापसी नहीं हुई। हालांकि अब फ्रेंचाइजी ने खुद उनकी वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है।
मुंबई के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच!
दरअसल, सीएसके ने मंगलवार की शाम अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी विकेट कीपिंग की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी फ्रेंचाइजी ने उनके कुछ वीडियो शेयर किए थे, लेकिन उनमें वो कीपिंग की प्रैक्टिस करते नजर नहीं आए थे। इस बार उनका विकेट के पीछे अभ्यास करना इस बात का संकेत देता है कि मुंबई के खिलाफ मैच में उनकी वापसी लगभग तय है।
यदि धोनी मुंबई के खिलाफ खेलते हैं, तो यह इस सीजन का उनका पहला मुकाबला होगा। हालांकि अभी चेन्नई की ओर से ऑफिशियली यह नहीं कहा गया है कि धोनी की मुंबई के खिलाफ मैच से वापसी होगी।
बता दें कि चेन्नई का इस आईपीएल में अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे दो में जीत जबकि चार में हार मिली है। टीम 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है।
यह भी पढ़े -केकेआर के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाए एमएस धोनी, जानें मैदान पर कब होगी 'थाला' की वापसी..
Created On :   21 April 2026 10:48 PM IST








