IPL 2026: मुंबई की जीत में चमके तिलक वर्मा, 46 गेंदों पर शतक ठोककर रच डाला इतिहास

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में 2026 में लगातार चार हार के बाद जीत हासिल की। टीम ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को 99 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई की इस बंपर जीत में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 45 गेंदों पर सेंचुरी लगाई। अपनी इस शानदार पारी में तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े।
रच डाला इतिहास
तिलक ने मुंबई की पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। वह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बन गए। उनसे पहले सनथ जयसूर्या ने आईपीएल के पहले सीजन यानि 2008 में मुंबई के लिए 45 गेंदों पर शतक लगाया था। 18 साल बाद तिलक वर्मा ने उनके इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की। मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-4 बैटर्स की लिस्ट -
1. 45 गेंद - तिलक वर्मा
2. 45 गेंद - सनथ जयसूर्या
3. 47 गेंद - कैमरून ग्रीन
4. 49 गेंद- सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार ने मुंबई को 199 रन तक पहुंचाया
पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने पॉवरप्ले में अपने तीन विकेट गंवा दिए। पांचवे नंबर पर बैटिंग करने उतरे तिलक वर्मा ने पहले क्रीज पर अपने कदम जमाए। वह एक समय पर 22 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। मगर इसके बाद उन्होंने ऐसा गेयर चेंज किया कि 45 गेंदों पर 101 रन बना डाले। उन्हें की तूफानी बल्लेबाजी का ही कमाल है कि एक समय 14 ओवर में 101 रन बनाने वाली मुंबई का स्कोर 20 ओवर में 199 रन बना डाले।
Created On :   21 April 2026 12:38 AM IST





