GT Vs MI: मुंबई फैंस के लिए आई बुरी खबर, गुजरात के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे रोहित शर्मा

मुंबई फैंस के लिए आई बुरी खबर, गुजरात के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा हेमस्ट्रिंग इंजरी के चलते गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गुजरात की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं मुंबई में दो बदलाव हुए हैं। दानिश मालेवार और कृष भगत इस मुकाबले से अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं मुंबई टीम और उसके फैंस के लिए बुरी खबर आई है। टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा इस मुकाबले में भी नहीं खेल रहे हैं। हालांकि मैच से पहले कहा जा रहा था कि रोहित अपनी हेमस्ट्रिंग इंजरी से उबर गए हैं और आज के मुकाबले में खेलेंगे।

बता दें कि आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे, उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। इसके बाद उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया अगला मैच भी मिस करना पड़ा था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स

गुजरात टाइटंस - साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स - राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खजरोलिया और मानव सुथार।

मुंबई इंडियंस - दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स - राज अंगद, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत और रघु शर्मा।

Created On :   20 April 2026 7:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story