GT Vs MI IPL 2026: मुंबई की धमाकेदार जीत, गुजरात टाइटंस को 99 रन से रौंदा, तिलक वर्मा और अश्विनी कुमार चमके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में 2026 में लगातार चार हार के बाद जीत हासिल की। टीम ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को 99 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। अपने होम ग्राउंड (नरेंद्र स्टेडियम, अहमदाबाद) में टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। 200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।
तिलक वर्मा का तूफानी शतक
पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने पॉवरप्ले में अपने तीन विकेट गंवा दिए। पांचवे नंबर पर बैटिंग करने उतरे तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 101 रन बनाकर मुंबई के स्कोर को 199 तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। बता दें कि यह आईपीएल में उनका पहला शतक है।
तिलक के अलावा नमन धीर ने 45 रन की अहम पारी खेली। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने तीन विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।
मुंबई के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
200 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही। टीम ने पॉवरप्ले में अपने 45 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह ने साईं सुदर्शन को पवेलियन रवाना कर दिया। जोस बटलर 5 रन और कप्तान शुभमन गिल 14 रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई के सबसे सफल बॉलर अश्विनी कुमार रहे ने पहले गिल, फिर राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान को पवेलियन भेजा। उन्होंने मैच में चार ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट झटके।
गजनफर और सेंटनर को 2-2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली। तिलक वर्मा को उनके यादगार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
Created On :   20 April 2026 11:34 PM IST





