ICC Women's T20 World Cup 2026: PCB ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 5 नए चेहरों को मिला मौका, इस तारीख को भारत से खेलेगी पहला मैच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट इंग्लैड में 12 जून से खेला जाएगा। ऑलराउंडर फातिमा सना लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करने जा रही हैं। उन्होंने साल 2024 में भी टीम का नेतृत्व किया था। इस बार टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों देखने को मिलेंगे।
स्क्वाड में 5 नए चेहरे को मिला मौका
इस टूर्नामेंट में पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं जो अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप मैच का इंतजार कर रही हैं। इनमें ऐमन फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब के नाम शामिल हैं। नतालिया 2018 और तस्मिया 2024 के वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा रह चुकी हैं। उस समय इन खिलाड़ियों को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया था। इनमें से ऐमन, नतालिया और रमीन 2025 के वन-डे वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल थीं, जिसे भारत ने जीता था।
2024 वर्ल्ड कप की तुलना में टीम में 5 बड़े बदलाव
पाकिस्तान ने पिछले साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप की तुलना में इस बार टीम में 5 बड़े बदलाव किए हैं। पिछली टीम का हिस्सा रहीं सिदरा अमीन, सदफ शम्स, ओमैमा सोहेल, निदा डार और सैयदा अरूब शाह को इस बार बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह ऐमन फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जबीन और आयशा जफर को टीम में शामिल किया गया है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें पाकिस्तान, भारत, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीमें हैं। पाकिस्तान का पहला मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत के खिलाफ खेला जाएगा।
पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन
रिजर्व खिलाड़ी अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शम्स, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, उम्म-ए-हानी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का मैच कब किससे होगा?
14 जून बनाम भारत (बर्मिंघम)
17 जून बनाम साउथ अफ्रीका (बर्मिंघम)
20 जून बनाम बांग्लादेश (साउथेम्प्टन)
23 जून बनाम ऑस्ट्रेलिया (हेडिंग्ले)
27 जून बनाम नीदरलैंड्स (ब्रिस्टल)
Created On :   16 May 2026 8:03 PM IST









