Attack on Shakib Al Hasan house: पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल

पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। यह घटना उनके शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के कुछ समय बाद हुआ।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। यह घटना उनके पूर्व पीएम शेख हसीना की नई दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्चुअली शामिल होने के कुछ ही समय बाद हुआ।

पेट्रोल बम फेंके, तोड़फोड़ की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मगुरा शहर में केशब मोड़ के पास सहपारा इलाके में शाकिब के परिवार के घर पर रात करीब 9 बजे हमला हुआ। कट्टरपंथियों ने उनके घर पर कई पेट्रोल बम फेंके। इसके अलावा तोड़फोड़ भी की।

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व कप्तान और सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा जिले में स्थित घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस के मुताबिक, 'घटना करीबन 9 बजे मागुरा शहर के केशव मोड़ इलाके में शाकिब के घर पर हुई। कई उपद्रवियों ने घर पर ईंट के टुकड़े फेंके। खिड़िकयां तोड़ दीं। घर में आग लगाने की भी कोशिश की।'

श्रीलंका में हैं शाकिब

घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घर के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले पर अभी शाकिब की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अभी श्रीलंका में हैं। वहीं किसी कट्टरपंथी ग्रुप ने अब तक इस घटना की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

बता दें कि आज भारत में मौजूद बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने तख्तापलट के दो साल बाद लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाउंगी। लोगों का समर्थन मेरे लिए बहुत जरूरी है। मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई मुझे डरा नहीं सकती। मेरे खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है।

Created On :   6 Aug 2026 12:31 AM IST

Tags

Next Story