SRH Vs RCB: हैदराबाद 55 रन से जीता, हार के बाद भी टॉप पर रहेगी बेंगलुरु, क्वालिफायर-1 में गुजरात से भिड़ेगी

हैदराबाद 55 रन से जीता, हार के बाद भी टॉप पर रहेगी बेंगलुरु, क्वालिफायर-1 में गुजरात से भिड़ेगी
  • हैदराबाद ने 55 रन से जीता मैच
  • हार के बाद भी लीग स्टेज की टॉप टीम रही बेंगलुरु
  • ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। जबाव में बेंगलुरु 200 रन ही बना सकी। इस हार के बावजूद भी बेंगलुरु लीग स्टेज की टॉप टीम रही। वहीं हैदराबाद जीत के बाद भी दूसरे पायदान पर नहीं पहुंच सकी। अब क्वालिफायर-1 टॉप-2 टीमों यानि बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला जाएगा।

बेंगलुरु की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उनके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाया। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा सबसे सफल रहे। उन्होंने दो विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन और ट्रैविस हेड को 1-1 सफलता मिली।

इससे पहले हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 56, ईशान किशन के 79, हेनरिक क्लासेन के 57 और नितीश रेड्डी के नाबाद 29 रनों की बदौलत पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा गया। बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम को छोड़कर कोई बॉलर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम के प्रमुख बॉलर भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड आज काफी महंगे साबित हुए, उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या को 1-1 विकेट मिला। ईशान किशन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा।

Created On :   23 May 2026 12:30 AM IST

Tags

Next Story