Abhishek Sharma's Records: बेंगलुरु के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में की क्रिस गेल की बराबरी

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 22 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया। आइए जानते हैं क्या है वो कीर्तिमान...
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 ईशान, अभिषेक और क्लासेन का अर्धशतक, एसआरएच ने आरसीबी को दिया 256 रन का लक्ष्य
क्रिस गेल की बराबरी पर आए
25 साल के अभिषेक ने बेंगलुरु के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही चौकों-छक्कों की बारिश की। इस दौरान उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। वह अब पहले ऐसे भारतीय और पूरी दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने एक से ज्यादा टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में 40 से अधिक छक्के जड़ने का कारनामा किया है।
इस मामले में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने दो बार यह कारनामा किया है। उन्होंने आईपीएल 2011 में 41, 2012 में 59 छक्के और आईपीएल 2013 में 51 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2017 में रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए भी 47 छक्के जड़े थे। अब अभिषेक शर्मा भी इस क्लब का हिस्सा बन गए हैं।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी बने आईपीएल के नए 'सिक्सर किंग', विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा
अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
अभिषेक ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े। अब उनके इस आईपीएल में 14 मैचों में कुल 43 छक्के हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने दो साल पहले बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले स्थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने इसी सीजन में 13 मैचों में 53 छक्के जड़े हैं। अगर वह 7 छक्के और जड़ देते हैं तो क्रिस गेल का आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बता दें कि गेल ने आईपीएल के एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे।
Created On :   22 May 2026 10:15 PM IST






