Afg Vs Ind Test: 'तो बंद कर दो डोमेस्टिक क्रिकेट...' आकिब नबी को टेस्ट में न चुने जाने को लेकर BCCI पर भड़के पूर्व कप्तान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था। टेस्ट स्क्वाड में चयन समिति ने मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ जैसे अनकैप्ड प्लेयर्स को शामिल किया गया है। सभी को उम्मीद थी कि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी को इसमें शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान नबी को शामिल न किए जाने पर गुस्सा जाहिर किया है।
सिलेक्टर्स का फैसला समझ के परे
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए दिलीप ने कहा कि सिलेक्टर्स आकिब नबी को नरजअंदाज करना समझ से परे है। यह किस तरह का टीम सिलेक्शन है? इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह नाइंसाफी है।
उन्होंने आगे कहा, "आप आकिब की दुर्दशा की कल्पना कर सकते हैं? उन्होंने रणजी में ढेर सारे विकेट लिए थे। उनकी मेहनत इसलिए थी कि वह किसी और से पहले जगह बनाने के हकदार थे। अगर डॉमेस्टिक का परफॉर्मेंस मायने नहीं रखता, तो बीसीसीआई को इसे बंद कर देना चाहिए।"
यह भी पढ़े -3डी खिलाड़ी के नाम से मशहूर ऑलराउंडर विजय शंकर ने भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
विकेट लेने की काबिलियत अहम
आकिब की स्पीड पर बात करते हुए बेंगसरकर ने कहा, "आप किसी गेंदबाज को विकेट लेने की काबिलियत देखकर लेते हैं, भले वो 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हो। जरूरी उसकी विकेट लेने की काबिलियत है। उन्होंने विकेट लेने में शानदार निरंतरता दिखाई। उसे तैयार करने का यह सही टाइम था। जब खिलाड़ी फॉर्म में हो तो आप उसे मौका देते हैं। आप उसके कॉन्फिडेंस लूज करने, फिटनेस खराब होने या भूख खत्म होने का इंतजार नहीं करते हैं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में घातक गेंदबाजी करते हुए 60 विकेट अपने नाम किए थे। वह सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा रहा था कि वे टेस्ट के लिए टीम इंडिया जगह बना लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Created On :   22 May 2026 8:58 PM IST






