IPL 2026: अहम मुकाबले से पहले KKR को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुआ टीम का स्टार प्लेयर

अहम मुकाबले से पहले KKR को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुआ टीम का स्टार प्लेयर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार प्लेयर इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। उसके अभी 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं। अगर वह अपना आखिरी मैच जो कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, उसे अच्छे अंतर से जीत लेती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की चांसेज बढ़ जाएंगे। लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले टीम को एक बुरी खबर मिली है। टीम के युवा और शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब अगर टीम प्लेऑफ में जगह बनाती है तो उसका यह स्टार प्लेयर उन मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएगा। रघुवंशी के बाहर होने की पुष्टि खुद केकेआर की ओर से कर दी गई है।

ऐसे हुए चोटिल

केकेआर ने बताया कि बुधवार को मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अंगकृष रघुवंशी को गंभीर चोटें आईं। घटना मुंबई की पारी के 11वें ओवर की है। विकेट के पीछे से अंगकृष रघुवंशी दौड़ते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ आए, वहीं दूसरी ओर से स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी कैच लपकने के लिए दौड़े। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच एक भयंकर टक्कर हो गई और कैच भी छूट गया।

इस भिड़ंत में रघुवंशी के बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोट आई। इसके बावजूद भी वह कुछ देर मैदान पर खेलते रहे। लेकिन 13वें ओवर के दौरान उन्हें भीषण तकलीफ होने लगी, जिसके बाद वो मैदान से बाहर गए। टीम के सहायक कोच शेन वाटसन ने उनकी इंजरी के बारे में बताते हुए कहा, 'अंगकृष ने उस कैच को पकड़ने के लिए एक लंबी दौड़ लगाई थी। दुर्भाग्य से वरुण चक्रवर्ती के साथ हुई टक्कर के कारण दो ओवरों के भीतर ही उनकी गर्दन में तेज दर्द होने लगा, साथ ही उन्हें चक्कर आने लगे और सिरदर्द की शिकायत भी हुई। इसके चलते मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत मैदान से बाहर बुलाने का फैसला किया। '

बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कमाल की बल्लेबाज करते हुए 13 मैचों में 5 अर्धशतक की मदद से 422 रन बनाए हैं।

Created On :   22 May 2026 9:24 PM IST

Tags

Next Story