IND Vs PAK Handshake Controversy: जारी है पाकिस्तान की ड्रामेबाजी, अब नो हैंडशेक मामले पर PAK कप्तान का बड़ा बयान, बोले - 'इसका जवाब हम कल'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2026 में कल यानि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। श्रीलंका के कोलंबो में होना वाला यह महामुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले आज दोनों टीमों के कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस दौरान नो हैंडशेक विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसका जवाब हम कल मैदान पर देंगे।
यह भी पढ़े -'मैं चाहता हूं वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा..', सलमान आगा का अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी चेतावनी
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से करेंगे या नहीं? इसके जवाब में सूर्या ने कहा, '24 घंटे इंतजार कीजिए, तब देखेंगे।' पाकिस्तान के शुरुआत में किए गए मैच के बायकॉट बाद बनी संवेदनशील स्थिति के बीच सलमान आगा ने इस विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश की। उन्होंने बस इतना कहा कि मैच खेल भावना के मुताबिक होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि यह खेल उसी भावना के साथ खेला जाए, जिस भावना के साथ इसे शुरुआत से खेला जाता रहा है।'
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया कंफर्म, पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे अभिषेक शर्मा
बता दें कि दोनों टीमों के बीच नो हैंकशेक विवाद की शुरुआत पिछले साल एशिया कप टूर्नामेंट से शुरू हुई थी। भारतीय टीम के कप्तान समेत सभी खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। उस समय सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाएगी। यह फैसला उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के सपोर्ट में लिया गया था।
बताया जा रहा है कि रविवार को खेले जाने मुकाबले में भी भारतीय टीम नो हैंडशेक पॉलिसी पर चलेगी। टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक दोनों टीमों के कप्तानों और प्लेयर्स के हाथ मिलाने की उम्मीद न के बराबर है।
Created On :   14 Feb 2026 8:09 PM IST












