IND-PAK Match Preview: समय और पिच रिपोर्ट से लेकर पॉसिबल प्लेइंग-11 तक, जानें भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के बारे में सब कुछ

समय और पिच रिपोर्ट से लेकर पॉसिबल प्लेइंग-11 तक, जानें भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के बारे में सब कुछ
कल यानि वर्ल्डकप का सबसे अहम मुकाबला होने जा रहा है। वर्ल्ड क्रिकेट की दो बड़ी टीमें भारत और पाकिस्तान कल आमने सामने होंगी। इस भिड़ंत का क्रिकेट प्रेमी लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया वर्ल्डकप के अपने अभी तक मुकाबले भारत में खेले थे लेकिन पाकिस्तान के साथ मैच श्रीलंका में होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कल यानि वर्ल्डकप का सबसे अहम मुकाबला होने जा रहा है। वर्ल्ड क्रिकेट की दो बड़ी टीमें भारत और पाकिस्तान कल आमने सामने होंगी। इस महाभिड़ंत का क्रिकेट प्रेमी लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया वर्ल्डकप के अपने अभी तक मुकाबले भारत में खेले थे लेकिन पाकिस्तान के साथ मैच श्रीलंका में होगा। ऐसे में फैंस के मन के कई तरह के सवाल उमड़ रहे थे। जैसे कि मैच की टाइमिंग, वेदर और पिच रिपोर्ट को लेकर। ऐसे में आइए जानते हैं मैच के बारे में सब कुछ...

समय और मौसम

सबसे पहले बात करते हैं समय की। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से ही खेला जाएगा। वहीं, टॉस आधा घंटे पहले यानि 6.30 बजे फेंका जाएगा। वेदर की बात करें तो मैच वाले दिन बारिश होने की संभावना है। पूरे दिन बारिश होने के आसार हैं, सुबह जहां बारिश की संभावना 20 से 30 प्रतिशत है तो वहीं शाम को यह बढ़कर 40 प्रतिशत बनी हुई है। बारिश की वजह से मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं अगर मैच हुआ तो पिच पर मौसम का असर दिखेगा।

पिच रिपोर्ट

बारिश होने की संभावना के बीच एक अच्छी खबर यह है कि प्रेमदासा स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। अगर बारिश होती है तो ग्राउंड जल्दी खेलने योग्य हो जाएगा। पिच के बारे में बात करें तो प्रेमदासा की पिच शुरुआत में गेंदबाजों के मददगार साबित हो सकती है क्योंकि यहां स्विंग देखने को मिल सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा पिच धीमी होती जाएगी, जिससे बॉलर्स को मदद मिलेगी, बैटर्स के लिए शॉट खेलना मुश्किल हो जाएगा।

पिच से स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। ऐसे में भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल, वहीं पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज का रोल अहम होगा। बल्लेबाजों के लिए एक और बुरी खबर ये हो सकती है कि खराब मौसम की वजह से कोलंबो में शाम के समय तेज हवाएं चलेगी, जिससे गेंद और अधिक लहराएगी।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्डकप में हेड टू हेड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच वर्ल्डकप में 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 7 में भारत और 1 में पाकिस्तान को जीत मिली है। वहीं ओवरऑल में भी भारतीय टीम की पोजिशन अच्छी है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से 13 में भारत ने जबकि केवल 3 में पाकिस्तान को जीत मिली है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

टीम इंडिया - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान - सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

Created On :   14 Feb 2026 10:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story