Ireland Vs Oman T20 WC 2026: आयरलैंड की वर्ल्डकप में पहली जीत, ओमान को 96 रन से दी मात, टकर और डेलानी की शानदार पारियों की बदौलत बनाया टूर्नामेंट का हाईएस्ट स्कोर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में आयरलैंड ने पहली जीत दर्ज की है। टीम ने ग्रुप स्टेज में ओमान को 96 रन से मात दी। शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि ये निर्णय उसके लिए गलत साबित हुआ।
बनाया वर्ल्डकप का सबसे बड़ा स्कोर
पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। यह इस टूर्नामेंट के अभी तक हुए 22 मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर है। 236 के टारगेट का पीछा कर रही ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर को 94 रन की नाबाद पारी खेलने पर प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
आयलैंड की धमाकेदार बैटिंग
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। टकर ने 51 गेंदों पर नॉट आउट 94 रन की पारी खेली। वहीं डेलानी ने 30 गेंदों पर 56 रन बनाए। वहीं आखिरी ओवर में जॉर्ज डॉकरेल ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने इस ओवर में 3 छक्के जड़े। अपनी पारी में डॉकरेल ने 9 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। ओमान की तरफ से शकील अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा शाह फैजल और आमिर कलीम के खाते में 1-1 विकेट गया।
236 टारगेट का पीछा करने उतरी ओमान के लिए ओपनर आमिर कलीम ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 29 हॉल पर 50 रन बनाए। इसके अलावा हम्माद मिर्जा ने 46 रन की पारी खेली। इसके अलावा अन्य कोई बैटर खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। आयरलैंड की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट जोशुआ लिटिल ने झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज और बैरी मैकार्थी को 2-2 सफलताएं मिलीं।
यह भी पढ़े -'मैं चाहता हूं वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा..', सलमान आगा का अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी चेतावनी
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ओमान - जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद।
आयरलैंड - रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल।
Created On :   14 Feb 2026 6:25 PM IST












