Suryakumar Yadav on Tariq Usman: 'वह अलग तरह का बॉलर', उस्मान तारिक पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बोले - 'हम उन्हें नजरंदाज..'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप का महामुकाबला यानी भारत-पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चाओं में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक हैं। इसकी वजह उनका आजीबो-गरीब बॉलिंग एक्शन है। टीम इंडिया के बल्लेबाज पहली बार उनका कल के मैच में सामना करेंगे। आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से उनको लेकर सवाल पूछा गया।
इस सवाल के जवाब में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है कि सिलेबस से बाहर का कुछ है. वह एक अलग तरह का गेंदबाज है। हम उसके (उस्मान तारिक) सामने सरेंडर नहीं कर सकते। हम सभी उसका सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम तैयार हैं।" बता दें कि उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर क्रिकेट जगत दो धड़ों में बंटा हुआ है। कोई उनके एक्शन को लीगल मानता है तो कोई कहता है कि उनका एक्शन नियमों के मुताबिक नहीं है।
यह भी पढ़े -जारी है पाकिस्तान की ड्रामेबाजी, अब नो हैंडशेक मामले पर PAK कप्तान का बड़ा बयान, बोले - 'इसका जवाब हम कल'
उस्मान तारिक पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, "कभी-कभी परीक्षा में सिलेबस से हटकर प्रश्न आ जाते हैं। इसलिए हम उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। उनसे निपटने के लिए कुछ न कुछ करना पड़ता है। हमें अपना तरीका अपनाना पड़ता है, और हम यही कोशिश करते हैं। गेंदबाजी के मामले में वह एक अलग ही तरह के गेंदबाज हैं, लेकिन हम सरेंडर नहीं कर सकते। इसलिए हम एक जैसे गेंदबाजों और एक जैसी एक्शन के साथ अभ्यास करते हैं, और जाहिर तौर पर हम उन्हीं को लागू करने की कोशिश करेंगे।"
यह भी पढ़े -जोस बटलर बने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज
बता दें कि कल (रविवार, 15 फरवरी) को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6.30 पर होगा, वहीं मैच की शुरूआत शाम 7 बजे से होगी। हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी है। अभी तक टी20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का सामना 8 बार हुआ है। इनमें से भारत ने 7 बार और पाकिस्तान को केवल 1 बार जीत मिली है। ओवरऑल भी टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। दोनों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, इनमें से 13 भारत ने जबकि केवल 3 पाकिस्तान ने जीते हैं।
Created On :   14 Feb 2026 8:46 PM IST












