Nepal vs West Indies: वेस्टइंडीज ने लगाई जीत की हैट्रिक, नेपाल को 9 विकेट से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह

वेस्टइंडीज ने लगाई जीत की हैट्रिक, नेपाल को 9 विकेट से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह
टी20-वर्ल्डकप 2026 के तीसरे मुकाबले में आज का पहला मैच नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट में कैरेबियन टीम की लगातार तीसरी जीत है, इसी के साथ उसने अगले राउंड यानि सुपर-8 में एंट्री कर ली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टी20-वर्ल्डकप 2026 के तीसरे मुकाबले में आज का पहला मैच नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट में कैरेबियन टीम की लगातार तीसरी जीत है, इसी के साथ उसने अगले राउंड यानि सुपर-8 में एंट्री कर ली है। वहीं अपनी तीसरी हार के बाद नेपाल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसका यह फैसला सही साबित हुआ। नेपाल 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 133 रन ही बना सकी। 134 रन के टारगेट को वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने विकेटों का चौका लगाया। उनके अलावा रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और शमार जोसेफ को 1-1 सफलता मिली।

वेस्टइंडीज ने शाई होप के शानदार अर्धशतक और हेटमायर की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत 135 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। नेपाल की तरफ से नंदन यादव को 1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नेपाल - कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ।

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

Created On :   15 Feb 2026 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story