Ishan Kishan Future Wife Name: जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ईशान किशन, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ईशान किशन, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया
पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले ईशान किशन अपनी जिंदगी की एक अहम पारी की शुरुआत करने वाले हैं। वह जल्द ही मॉडल अदिति हुंडिया के साथ शादी करेंगे। ईशान के दादाजी ने इसका खुलासा किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को मिली जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन की कभी न भूलने वाली पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 10 चौके निकले। इस परफॉर्मेंस के लिए ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया है। इस बीच उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

जल्द करेंगे शादी

ईशान किशन जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसका खुलासा किसी और नहीं बल्कि उनके दादा अनुराग पांडेय ने किया है। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगाई है। ईशान के दादा ने कहा, ईशान जिससे भी शादी करेगा वह हमें स्वीकार है। उसने बड़े भाई ने जिस लड़की से कहा था हमने शादी कराई। अब इसकी भी करवा देंगे। उन्होंने आगे कहा, आदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। जयपुर की रहने वाली है। मॉडल है, मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर आई थी।

कहा जा रहा है कि वर्ल्डकप के बाद ईशान की शादी हो सकती है। हालांकि अभी उनके परिवार की ओर से इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

कौन हैं अदिति हुंडिया?

जयपुर के एक जाने-माने बिजनेसमैन की बेटी आदिति पेशे से मॉडल हैं। मिस डीवा 2018 का विनर बनने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री की। आदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उनका अपना एक फैशन ब्रांड भी है, जिसका नाम लेबल अदिति हु्ंडिया है। 29 साल की आदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ईशान किशन और आदिति दोनों एक दूसरे को फॉलो करते हैं। बता दें कि ईशान और अदिति के अफेयर की चर्चाएं 2019 से होने लगी थीं। वह उनके मैच चाहे इंटरनेशनल हो या आईपीएल, देखने स्टेडियम जरूर पहुंचती थीं।

Created On :   16 Feb 2026 12:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story