RCB Vs RR Match Preview: आईपीएल में आज होगी राजस्थान और बेंगलुरु की टक्कर, एक भी मैच नहीं हारीं दोनों टीमें, जानें दोनों की पॉसिबल प्लेइंग-11

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज आईपीएल का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे फेंका जाएगा।
बात करें दोनों टीमों के इस सीजन में प्रदर्शन की तो अपने तीनों मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं। वहीं पिछले सीजन की विनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की है। सीजन की इन दो सबसे अच्छी फॉर्म वाली टीमों के बीच का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से 17 बेंगलुरु ने जबकि राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। इनमें से 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। वहीं, बरसापारा स्टेडियम में पहली बार है जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
बारिश होने की आशंका
मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज यहां 56 फीसदी बारिश होने की संभावना है। मैच के दिन यहां का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां खेला गया पिछला मैच भी बारिश के चलते 20 से घटकर 11-11 ओवर का हो गया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर - रवि बिश्नोई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
इम्पैक्ट प्लेयर - सुयश शर्मा।
Created On :   10 April 2026 5:02 PM IST












