IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी के सर सजा ऑरेंज कैप, 266 के स्ट्राइक रेट के साथ जड़ी डबल सेंचुरी, सिक्सर किंग भी बने

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 में जो प्लेयर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, उसका नाम यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी है। शुक्रवार को बेंगलुरु और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत ही राजस्थान ने 202 रन के बड़े टारगेट को आसानी से चेज कर लिया। उनकी इस शानदारी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी इस धुआंधार पारी की बदौलत वैभव की सर ऑरेंज कैप सज गया है। वह अब टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उनके छक्कों की संख्या भी 18 पर पहुंच गई है, जो कि अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। वहीं चौका मारने वाले बैटर्स की सूची में वह दूसरे नंबर पर हैं। वैभव अभी तक 18 चौके लगा चुके हैं, जबकि उन्हीं की टीम के यशस्वी जायसवाल 19 चौकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
वैभव ने लगाई डबल सेंचुरी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। यानि उनके नाम इस सीजन में अब तक 200 रन दर्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही वह 200 रन का आंकड़ा छूने वाले मौजूदा सीजन के पहले बैटर बन गए हैं। यह स्कोर वैभव ने 4 मैचों की 4 पारियों में 50 की औसत और 266.67 स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकल चुके हैं।
इस सीजन में वैभव के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में केवल 17 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के लगाकर 52 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद गुजरात के खिलाफ हुए दूसरे मैच में उनके बल्ले से फिर 31 रन की तेजतर्रार पारी निकली। तीसरे मैच में वैभव ने मुंबई के खिलाफ 39 रन बनाए और अब चौथे मुकाबले में आरसीबी के बॉलर्स की जमकर धुलाई करते हुए 78 रन बनाए।
Created On :   11 April 2026 4:28 PM IST













