IPL 2026: न RCB और न ही MI, यह टीम जीतेगी आईपीएल 2026 का खिताब, पूर्व दिग्ग्गज ने की भविष्यवाणी

न RCB और न ही MI, यह टीम जीतेगी आईपीएल 2026 का खिताब, पूर्व दिग्ग्गज ने की भविष्यवाणी
अभी आईपीएल 2026 में सभी टीमों कम से कम 3-3 मैच खेल लिए हैं। राजस्थान और पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज डबल हैडर है, यानि दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जबकि दूसरा मैच शाम चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। अभी तक इस सीजन में सभी टीमें कम से कम 3 मैच खेल चुकी हैं। जिसके बाद इन टीमों के मजबूत और कमजोर पक्ष दिखाई देने लगा है।

अपने यंगस्टर्स और सीनियर्स के शानदार प्रदर्शन के दम पर जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहली हार के बाद जहां दमदार वापसी की तो वही, तो वहीं वैभव सूर्यवंशी जैसे यंग स्टार के दम पर राजस्थान एक के बाद एक जीत हासिल करते जा रही है। राजस्थान के खिलाफ कल हुए मैच को छोड़ दें तो 2025 की चैंपियन आरसीबी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीमें मुंबई और चेन्नई के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं गया है।

इस बीच श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में भी कई फ्रेंचाइजियों का हिस्सा रहे एंजेला मैथ्यूज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कौन सी टीम इस बार आईपीएल की चैंपियन बनेगी।

राजस्थान बनेगी चैंपियन

एक्स पर पोस्ट कर मैथ्यूज ने लिखा, 'इस साल राजस्थान रॉयल्स IPL फाइनल में पक्का पहुंचेगी।' उनके इस पोस्ट से ये दिखाई देता है कि वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे युवाओं की दम पर राजस्थान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसमें चैंपियन बनने की पूरी संभावना नजर आ रही है। टीम के जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में 150 रन बना डाले। वहीं कल हुए आरसीबी के खिलाफ मैच में 202 रन का टारगेट महज 18 ओवर में चेज कर डाला।

इस सीजन की बात करें तो राजस्थान ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। उसके अलावा केवल पंजाब की ही टीम है जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। तीन मैचों में से पंजाब ने दो जीते हैं जबकि कोलकाता के खिलाफ उसका मैच पानी में धुल गया था।

बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन का खिताब राजस्थान रॉयल्स ने ही जीता था। तब टीम की कप्तानी दिग्गज स्पिनर शेन वार्न कर रहे थे। इसके बाद टीम केवल एक ही बार फाइनल में पहुंच सकी है। 2022 सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी में टीम खिताबी मुकाबले में पहुंची थी, लेकिन उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।


Created On :   11 April 2026 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story