IPL 2026: पंजाब के खिलाफ मैच में अभिषेक और हेड की जोड़ी ने मचाई तबाही, पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन ठोक रचा इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स के बीच खेला जा रहा है। मैच में पहले बैटिंग कर रही हैदराबाद टीम को उसके ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए केवल 49 गेंदों पर 120 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान टीम ने नया इतिहास रच दिया।
हैदराबाद की टीम के नाम अब आईपीएल 2026 पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज हो गया है। टीम ने 6 ओवरों में स्कोर बोर्ड पर 105 रन टांग दिए। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से जमकर तबाही मचाई। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 66 रन बना डाले।
एसआरएच ने बनाया रिकॉर्ड
इससे पहले भी आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी हैदराबाद के नाम ही दर्ज है। टीम ने आईपीएल 2024 में दिल्ली के खिलाफ पॉवरप्ले में 125 रन बनाए थे। आज के दिन बनाया गया 105 का स्कोर मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने कल आरसीबी के खिलाफ मैच में 6 ओवरों में 97 रन बना दिए थे।
सनराइजर्स आईपीएल की इकलौती ऐसी टीम है, जिसने पावरप्ले में ही तीन बार 100 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। देखें टॉप-5 की लिस्ट...
125 रन - सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम दिल्ली)
107 रन - सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम लखनऊ)
105 रन - सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम पंजाब)
105 रन - कोलकाता नाइट राइडर्स (बनाम बेंगलुरू)
100 रन - चेन्नई सुपर किंग्स (बनाम पंजाब)
यह भी पढ़े -एमआई के साथ रोहित के 15 साल पूरे, शार्दुल बोले- 'हर कोई वह नहीं कर सकता, जो उन्होंने किया'
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस पंजाब किंग्स ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 28 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंनें अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के जड़े। उनके अलावा ट्रेविड हेड ने 38 और हेनरिक क्लासेन 37 रन की पारी खेली।
Created On :   11 April 2026 5:21 PM IST













