Vaibhav Suryavanshi News: भारत ही नहीं पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी के फैन, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बोला - 'अभिषेक कहीं भी करीब नहीं...'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह आईपीएल में विरोधी टीम के दिग्गज गेंदबाजों की गेंदों को बेरहमी से पीट रहे हैं। उनके इस बैखोफ बैटिंग के भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के खिलाड़ी भी प्रशंसक हैं। शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ उनकी 26 गेदों पर 78 रन की पारी देख पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने उनकी जमकर तारीफ की है।
'..तो लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे'
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे नई बहस जन्म ले सकती है। एक टीवी शो में तनवीर ने कहा, 'जब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, तो लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे। जब दोनों साथ बल्लेबाज़ी करेंगे, तो अभिषेक कहीं भी करीब नहीं दिखेंगे।'
उन्होंने आगे कहा, 'जब अभिषेक और वैभव साथ खेलेंगे तो सबकी निगाहें वैभव पर होंगी। अभिषेक को कोई नोटिस नहीं करेगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनका यह बयान मौजूदा फॉर्म को देखते हुए है।'
तनवीर ने कहा, '10 साल बाद क्या होगा, यह नहीं कह सकता, लेकिन अभी की बात कर रहा हूं।' उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी केवल अटैक नहीं करते, वह मौके पर संयम भी दिखाते हैं। जिससे अभिषेक के मुकाबले उनकी बल्लेबाजी में गहराई नजर आती है।
बता दें कि वैभव आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप होल्डर हैं। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में करीब 267 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जो कि इस सीजन में अभी तक किसी भी बैटर बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसके अलावा सिक्स मारने के मामले में भी वैभव नंबर वन पोजिशन पर चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 18 सिक्स लगाए हैं।
Created On :   11 April 2026 8:56 PM IST












