Virat Kohli IPL Stats: राजस्थान के खिलाफ मैच में इतिहास रचेंगे किंग कोहली, ऐसा करते ही जड़ देंगे ट्रिपल सेंचुरी

राजस्थान के खिलाफ मैच में इतिहास रचेंगे किंग कोहली, ऐसा करते ही जड़ देंगे ट्रिपल सेंचुरी
राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में छक्कों की ट्रिपल सेंचुरी लगाएंगे विराट कोहली

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। आईपीएल 2026 में आज दो पूर्व चैंपियन टीमों के बीच टक्कर होने वाली है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होने वाली है। इस मुकाबले में सबकी नजरें यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, टिम डेविड और विराट कोहली जैसे सितारों की परफॉर्मेंस पर होगी। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली बटोर सकते हैं। इसकी वजह वो माइलस्टोन है, जिससे वो केवल तीन हिट दूर हैं।

विराट लगाएंगे तिहरा शतक

विराट कोहली इस मैच में छक्कों का तिहरा शतक लगा सकते हैं। अभी उनके नाम आईपीएल में कुल 297 छक्के हैं। राजस्थान के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही वह 300 का आंकड़ा छू लेंगे। इसकी साथ ही कोहली इस माइलस्टोन को छूने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा ही ये कारनामा कर सके हैं।

आईपीएल के टॉप-4 सिक्स हिटर्स

क्रिस गेल - 357 सिक्स

रोहित शर्मा - 309

विराट कोहली - 297

एमएस धोनी - 264

कोहली इस मामले में हैं नंबर-1

भले ही सिक्स मारने के मामले में क्रिस गेल और रोहित शर्मा विराट कोहली से आगे हैं। लेकिन कोहली ने ये छक्के एक ही टीम के खिलाफ खेलते हुए लगाए हैं। जबकि गेल और रोहित आईपीएल में एक ही टीम से नहीं खेले हैं। विराट के छक्कों की बात करें तो अभी तक उन्होंने 269 आईपीएल मैचों में 297 सिक्स लगाए हैं। वहीं उनके नाम 778 चौके दर्ज हैं। वह चौके लगाने के मामले में नंबर वन पोजिशन पर हैं।

Created On :   10 April 2026 8:58 PM IST

Tags

Next Story