PSL 2026: 'उनकी तरह मैच फिनिश क्यों...' विराट कोहली से तुलना पर पूछा सवाल तो बौखलाए बाबर आजम, देखें VIDEO

उनकी तरह मैच फिनिश क्यों... विराट कोहली से तुलना पर पूछा सवाल तो बौखलाए बाबर आजम, देखें VIDEO
पीएसएल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली से जुड़ा सवाल सुनकर भड़के बाबर आजम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बैटर बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से अक्सर देखने को मिलती है। हालांकि अगर रिकॉर्ड को देखें तो दोनों में काफी अंतर देखने को मिलता है। हाल ही में जहां विराट कोहली इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं बाबर आजम रन बनाने के लिए तरस रहे हैं। बिग बैश लीग से लेकर टी20 वर्ल्डकप में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यहां तक कि उन्हें नेशनल टीम से बाहर तक कर दिया गया था।

बौखलाए बाबर आजम

फिलहाल बाबर पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) और कोहली आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में खेल रहे हैं। पीएसएल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक जर्नलिस्ट (पत्रकार) ने बाबर से कोहली की तुलना पर सवाल पूछा, जिसे सुनकर वह बौखला गए।

जर्नलिस्ट ने बाबर से पूछा, "इसी वजह से आपकी तुलना विराट कोहली से भी होती है। लेकिन जिस तरह विराट कोहली मैचों को फिनिश करते हैं, आप अंजाम तक क्यों नहीं पहुंचा पाते?" कोहली कई बार बड़ी टीमों के खिलाफ टारगेट को चेज कर अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं। यही वजह है कि उन्हें दुनिया उन्हें चेज मास्टर कहती है।

'मैंने भी कई मैच फिनिश किए'

यह सवाल सुनकर बाबर आजम बौखला गए। उन्होंने पत्रकार को बीच में रोकते हुए कहा, "खत्म कर दें आप, आप जिस तरह से अपना ये सवाल कर रहे हैं, आप छोड़ दें उसे।" वहीं, पत्रकार ने जब इस प्रश्न को फिर दोहराने की कोशिश की तो बाबर ने कहा, "मैंने काफी मैच फिनिश किए हैं, आपको लगता होगा कि मैंने फिनिश नहीं किए, लेकिन मैंने कई मैच फिनिश किए हैं।"

Created On :   9 April 2026 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story