DC Vs GT IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 211 रन का टारगेट, गिल-बटलर और सुंदर ने ठोकी फिफ्टी

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 211 रन का टारगेट, गिल-बटलर और सुंदर ने ठोकी फिफ्टी
  • गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मैच
  • दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
  • गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 210 रन बनाए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए।

गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया और 4 चौके व 5 छक्के जड़े। उनके अलावा जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने तूफानी फिफ्टी ठोकीं। ग्लेन फिलिप्स 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। पिछले मैच में शानदार बैटिंग करने वाले ओपनर साईं सुदर्शन केवल 12 रन ही बना सके।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। हालांकि वह काफी महंगे साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 55 रन दिए। उनके अलावा लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर

दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर - समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर।

गुजरात टाइटंस - साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट ऑप्शन - प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव और अनुज रावत।

Created On :   8 April 2026 9:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story