IPL 2026: जीत की पटरी पर लौटेगी KKR! अब बैटिंग के साथ बॉलिंग में भी कमाल दिखा सकेगा टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन में चौथा मुकाबला कल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा। टीम ने अपने तीन मैचों में से एक भी नहीं जीत पाई है। कोलकाता के फिसड्डी रहने का एक बड़ा कारण उसके ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन हैं। यह 25 करोड़ का खिलाड़ी बैटिंग में अभी तक केवल 24 रन ही बना पाया है। इस प्रदर्शन के लिए उनकी जमकर आलोचना हो रहा है। एक और वजह से उन्हें घेरा जा रहा है, वह है उनका ऑलराउंडर होते हुए भी गेंदबाजी न करना।
लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। कैमरून ग्रीन को गेंदबाजी करने के लिए परमिशन मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें फिटनेस क्लियरेंस दे दी है। बोर्ड ने इसकी जानकारी उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी यानि केकेआर को भी दे दी है। बता दें कि कैमरून ग्रीन लोवर बैक की समस्या के कारण अभी तक आईपीएल में गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे।
केकेआर की बॉलिंग होगी मजबूत
केकेआर ने ग्रीन का बॉलिंग करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला है। ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ऐसे समय में हरी झंडी मिली है, जब कोलकाता की टीम गेंदबाजी डिपार्टमेंट में बुरी तरह पिछड़ रही है।
बता दें कि कैमरून ग्रीन मीडियम पेसर हैं। उन्होंने अभी तक खेले अपने 73 टी20 मैचों में 30 विकेट झटके हैं। वह मुख्य रूप से तो एक बैटर हैं लेकिन टीम में छठे गेंदबाज की भूमिका भी निभाते हैं। उनके गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहने से कोलकाता की गेंदबाजी की ताकत में बढ़ोतरी होगी।
Created On :   8 April 2026 8:31 PM IST













