Jos Buttler Record: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवे खिलाड़ी बने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम के इस बड़े स्कोर में अनुभवी प्लेयर जोश बटलर ने बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इस दौरान बटलर ने अपनी टी20 करियर का 600वां छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। वह अब सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर्स में शामिल हो गए।
यह भी पढ़े -अब मैच के बीच ग्राउंड में नहीं जा पाएंगे बेंच पर बैठे प्लेयर, आईपीएल के बीच BCCI ने बनाया सख्त नियम
इस लिस्ट में उनसे पहले यानि चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने अपने करियर में अभी तक 712 छक्के लगाए हैं। तीसरे और दूसरे नंबर आंद्रे रसेल और कीरोन पोलार्ड हैं। रसेल ने 784 जबकि पोलार्ड ने 982 छक्के लगाए हैं। टॉप पर वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल का नाम है। उन्होंने कुल 1056 छक्के उड़ाए हैं। देखें लिस्ट...
क्रिस गेल - 1056 छक्के
कीरोन पोलार्ड - 982 छक्के
आंद्रे रसेल - 784 छक्के
निकोलस पूरन - 712 छक्के
जोस बटलर - 600 छक्के
यह भी पढ़े -गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 211 रन का टारगेट, गिल-बटलर और सुंदर ने ठोकी फिफ्टी
बटलर के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल और घरेलू व दुनिया भर की लीगों को मिलाकर कुल 495 टी20 मैच खेले हैं। इनकी 466 पारियों में उनके बल्ले से 34.94 की औसत और 146.11 के स्टाइक रेट से 13909 रन निकले हैं। बटलर के नाम 8 शतक और 98 अर्धशतक हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 124 रन है।
Created On :   8 April 2026 10:16 PM IST












