IPL News: 'हम मजदूर आदमी..हमें सिर्फ', मोहम्मद सभी ने साधा सेलेक्टर्स पर निशाना, दिया चौंकाने वाला बयान

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच गुरुवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले लखनऊ के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चर्चा में हैं। उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। दरअसल, चोट से उबरने के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद आईपीएल में भी उनकी लय बरकरार है। इतना अच्छा खेलने पर भी उनके टीम इंडिया में चयन न होने को लेकर डिबेट चलता रहता है। उनके फैंस से लेकर वह खुद अपने सेलेक्शन को लेकर चयनकर्ताओं पर भड़ास निकालते रहते हैं।
'हम मजदूर आदमी हैं'
एक बार फिर मोहम्मद शमी ने भारतीय सेलेक्टर्स पर निशाना साधा है। मंगलवार को वह बंगाल प्रो टी20 लीग के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे और उनके उप-कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद ते। इस दौरान टीम इंडिया में चयन से जुड़े सवाल पर उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया।
शमी ने कहा, , हम मजदूर आदमी हैं, हमें बस गेंद डालनी है। जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे, चोटें भी लगेंगी, लेकिन आपको जमीनी स्तर पर की गई अपनी कड़ी मेहनत को कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर आप बहुत सी 'शानदार चीजों' के पीछे भागते हैं, तो वही आपकी कमजोरी बन जाती है। आजकल हर कोई सोशल मीडिया के पीछे पड़ा है।
'बंगाल मेरी कर्मभूमि'
यूपी में जन्मे शमी ने बंगाल को अपनी कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा, 'मैं एक किसान परिवार में पैदा हुआ हूं और मैंने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है। एक खिलाड़ी के रूप में, मुझमें अभी भी वही भूख है। अगर आप उस स्तर पर दोबारा खेलना चाहते हैं, तो आपके अंदर वह जुनून होना चाहिए। मेरे लिए घरेलू क्रिकेट उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कोई और प्रारूप। मैं हमेशा घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देता हूं, और मैंने हमेशा यही कहा है, भले ही मेरा जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ हो, बंगाल मेरी 'कर्मभूमि' है। जब तक मेरे अंदर खेलने के लिए जान है मैं बंगाल के लिए खेलूंगा।'
बता दें कि शमी इस समय शानदार फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुई रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में बंगाल की ओर से खेलते हुए 37 विकेट चटकाए थे। आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। टीम के पिछले मैच में उन्होंने 4 ओवर में केवल 9 रन खर्च करते हुए हैदराबाद के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के विकेट चटकाए थे। इस लाजवाब प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
Created On :   8 April 2026 6:20 PM IST












