IPL New Rules: अब मैच के बीच ग्राउंड में नहीं जा पाएंगे बेंच पर बैठे प्लेयर, आईपीएल के बीच BCCI ने बनाया सख्त नियम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में रोज रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच बीसीसीआई ने नये नियम लागू किए हैं। जिनके मुताबकि अब बैंच पर बैठे खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम सकेंगे। अब केवल उन्हीं खिलाड़ियों को इसकी परमिशन होगी जो कि टीम शीट में शामिल होंगे। यह मैदान पर ड्रिंक्स, बैट या किसी भी वजह से जा सकते हैं।
यह भी पढ़े -गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 211 रन का टारगेट, गिल-बटलर और सुंदर ने ठोकी फिफ्टी
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अब बिब (सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी की जर्सी) पहने 5 से ज्यादा खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के आसपास नहीं घूम सकते हैं। ये खिलाड़ी पूरे स्क्वाड में से हो सकते हैं लेकिन एक समय में 5 ही बाउंड्री के आसपास घूमेंगे। बता दें कि आईपीएल की हर एक टीम में करीब 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड होता है। इनमें से 16 का नाम टीम शीट में दिया जाता है। अब नए नियम के मुताबिक बाकी के बचे खिलाड़ी डगआउट में रहेंगे। उन्हें बाउंड्री के आसपास आने-जाने की परमिशन नहीं होगी।
क्यों लाए गए नियम?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल में इन नए नियमों को लागू करने की कई वजहें हैं। पहली तो इससे मैच की स्पीड बढ़ेगी, क्योंकि बार-बार ड्रिंक्स और मैसेज देने से खेल में रुकावट आती है। दूसरी यह कि बाहर बैठे खिलाड़ी लगातार कोचिंग और रणनीति पहुंचाने का काम करते हैं। इसके अलावा इस नियम से अब बाउंड्री लाइन के पास भीड़ कम होगी, जिससे मॉनिटरिंग बेहतर ढंग से हो पाएगी।
Created On :   8 April 2026 9:54 PM IST












