गुजरात टाइटंस ने रोका दिल्ली कैपिटल्स का विजय रथ, रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया, बेकार गईं राहुल और मिलर की पारियां

गुजरात टाइटंस ने रोका दिल्ली कैपिटल्स का विजय रथ, रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया, बेकार गईं राहुल और मिलर की पारियां
  • गुजरात ने दिल्ली के जबड़े से छीनी जीत
  • रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया
  • गुजरात टाइटंस ने खोला जीत का खाता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया। इसी के साथ गुजरात ने जहां दिल्ली का लगातार दो मैचों से चला आ रहा विजय रथ रोका, वहीं अपनी इस सीजन की पहली जीत भी दर्ज की।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 2-9 रन ही बना पाई।

बेकार गईं केएल राहुल और मिलर की पारियां

210 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली को केएल राहुल और पथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए केवल 49 गेंदों पर 76 रन की साझेदारी की। इसके बाद टीम ने 101 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। नितीश राणा फिर फ्लॉप हुए और पिछले दो मैचों में दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिज्वी बिना कोई रन बनाए पहली गेंद पर आउट हो गए। गुजरात के टॉप बॉलर राशिद खान ने दोनों को लगातार गेंदों पर आउट किया।

नियमित अतंराल पर दिल्ली के विकेट गिरते जा रहे थे और केएल राहुल दूसरी तरफ क्रीज पर जमे हुए थे। उन्होंने इस दौरान अपना इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया।

13वें ओवर में कलाई में चोट लगने के चलते डेविड मिलर रिटायर हर्ट हो गए थे। वो ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने के बाद दोबारा मैदान पर वापस लौटे। जिस समय वो क्रीज पर आए गुजरात को 22 गेंदों पर जीत के लिए 51 रन की जरुरत थी। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने राहुल को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। राहुल 52 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हुए।

सिराज के ओवर में बने 23 रन

दिल्ली को आखिरी दो ओवरों में 36 रन की जरूरत थी। गुजरात की ओर से 19वां ओवर सिराज करने उतरे। उनके इस ओवर में विप्रज निगम और डेविड मिलर ने 23 रन बना डाले। अब आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरुरत थी।

आखिरी ओवर में कप्तान शुभमन गिल ने गेंद प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी। पहली गेंद पर विप्रज ने चौका मार दिया। इसके बाद अगली गेंद पर वो आउट हो गए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने तीसरी गेंद पर एक रन देकर स्ट्राइक मिलर को दी। अब दिल्ली को 3 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया।

दिल्ली को अब जीतने के लिए 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। ऐसा लग रहा था कि वह आराम से यह मैच अपने नाम कर लेगी। पांचवी गेंद पर मिलर कोई रन बना सके। हालांकि वह चाहते तो ये आसान रन होता लेकिन उन्होंने आखिरी गेंद पर स्ट्राइक अपने पास रखने की कोशिश की। अंतिम गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंद करते हुए मिलर को बीट कर दिया। एक रन लेने के चक्कर में कुलदीप यादव रन आउट हो गए और इस तरह दिल्ली ने जीती हुई बाजी गंवा दी। मिलर 20 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और सिराज को एक विकेट मिला।

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन की पारियां खेलीं। दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

Created On :   8 April 2026 11:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story