IPL 2026: लगातार दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल! रद्द हो सकता है KKR Vs LSG मैच, देखें वेदर रिपोर्ट

लगातार दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल! रद्द हो सकता है KKR Vs LSG मैच, देखें वेदर रिपोर्ट
आज ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 का 15वां मैच आज यानि गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में होगा। तीन आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी केकेआर का इस सीजन में प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम को अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 6 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ खेले जाने वाला मैच बारिश में धुल गया। उसके तीन मुकाबलों में केवल 1 अंक है।

अब टीम की नजर लखनऊ के खिलाफ आज होने वाले मैच पर है। टीम इस मैच के जरिए टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। लेकिन, पिछले मैच की तरह अगर इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला तो कोलकाता का जीत का इंतजार और बढ़ सकता है। रद्द होने पर टीम को एक अंक ही मैच मिलेगा और उसके चार मैचों में केवल 4 ही अंक होंगे। इसके बाद कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे मुकाबलों में से 80 फीसदी मैच जीतने होंगे।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अप्रैल यानि मैच के दिन दिन सुबह 11 बजे लगभग 66 फीसदी बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद शाम के समय मुकाबला शुरू होने के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश होने की संभावना लगभग ना के बराबर है।

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

हेड टू हेड पर नजर डालें तो आईपीएल में अब तक लखनऊ और कोलकाता का आमना-सामना 6 बार हुआ है। इनमें से लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 4 मैच जीतने में कामयाब रही है। वहीं, कोलकाता को केवल दो ही मुकाबलों में जीत मिली है। मौजूदा सीजन की बात करें तो अभी तक प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ का पलड़ा भारी माना जा रहा है, क्योंकि टीम को अपने दो मैचों में से एक में जीत और एक में हार मिली है।

Created On :   9 April 2026 12:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story