LSG Vs KKR: कोलकाता ने लखनऊ के सामने रखा 182 रन का टारगेट, फिर चला अंगकृष रघुवंशी का बल्ला, कप्तान रहाणे ने खेली 41 रन की पारी

कोलकाता ने लखनऊ के सामने रखा 182 रन का टारगेट, फिर चला अंगकृष रघुवंशी का बल्ला, कप्तान रहाणे ने खेली 41 रन की पारी
आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली।

उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41, रोवमन पॉवेल ने 39 और कैमरुन ग्रीन ने 32 रन की पारी खेली। उपकप्तान रिंकू सिंह और फिन ऐलेन फिर असफल रहे। रिंकू ने 4 जबकि ऐलेन ने 9 रन की पारी खेली।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया। मोहम्मद शमी आज कोई विकेट नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट ऑप्शन- मनीष पांडेय, वैभव अरोरा, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी और टिम सईफर्ट।

लखनऊ सुपर जायंट्स - ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा, मैथ्यू ब्रेट्ज्की, शहबाज अहमद, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।

Created On :   9 April 2026 9:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story