Most Wickets in T20 Match: 4 या 5 नहीं...एक ही टी20 मैच में बॉलर ने ले डाले 9 विकेट, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जिसमें ज्यादातर गेंदबाजों की जमकर धुलाई होती है। उनके लिए किसी भी टीम को 150 रन से कम के स्कोर पर रोकना बेहद मुश्किल होता है। वहीं बॉलर क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में केवल 4 ओवर ही कर सकता है तो उसके 4 से 5 विकेट लेने की संभावना रहती है। लेकिन अगर कोई बॉलर टी20 मैच में 10 में से 9 विकेट ले ले तो यह सुनने में असंभव लगता है।
यह भी पढ़े -अंगकृष रघुवंशी 11 की उम्र में घर छोड़ा, जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, अब आईपीएल में मचा रहे धमाल
पर यह बिल्कुल सच है। ब्राजील महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी लॉरा कार्डोसो ने यह कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने एक ही टी20 मैच में 9 विकेट झटक डाले। वह अब पुरुष और महिला क्रिकेट में मिलाकर एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।
यह मैच था ब्राजील और लेसोथो के बीच। ब्राजील ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाए थे। 203 के टारगेट का पीछा करते हुए लेसोथो की पूरी टीम 6.2 ओवर में 13 रन पर सिमट गई। टीम के 8 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 रहाणे-रघुवंशी की दमदार पारी, केकेआर ने एलएसजी के खिलाफ 4 विकेट खोकर बनाए 181 रन
लॉरा कार्डोसो ने इस मैच में तीन ओवर ओवर डाले, जिनमें दो मेडन रहे। उन्होंने 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। एक विकेट मैरिएन आर्टुर के खाते में गया। वहीं लेसोथो टीम द्वारा बनाया गया 13 रन का स्कोर इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में किसी भी टीम का 7वां सबसे छोटा स्कोर है। सबसे कम स्कोर मालदीव्स और माली टीमों के नाम है, जो कि केवल 6 रन पर ऑलआउट हो गई थीं।
Created On :   9 April 2026 10:24 PM IST













