IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट से जीता LSG, KKR को मिली तीसरी हार, मुकुल चौधरी और बदोनी ने ठोके अर्धशतक

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। जबाव में लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।
मुकुल चौधरी बने जीत के हीरो
लखनऊ टीम को आखिरी तीन ओवरों में 43 रन की आवश्यकता थी और उसके 7 विकेट खो चुके थे। इस कंडीशन में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन की पारी खेलकर लखनऊ को हारा हुआ मैच जिता दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए लखनऊ को 1 रन की जरूरत थी। मुकुल ने इस गेंद पर बाई रन दौड़कर टीम को जीत दिलाई। यहां कोलकाता के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी का थ्रो नहीं लगा।
कोलकाता के लिए आयुष बडोनी ने 54 और मुकुल चौधरी ने भी 54 रन की पारी खेली। कोलकाता के लिए अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा ने दो-दो विकेट झटके। सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरून ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले कोलकाता टीम की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने 45, कप्तान रहाणे ने 41, रोवमन पॉवेल ने 39 और कैमरुन ग्रीन ने 32 रन की पारियां खेलीं। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट ऑप्शन- मनीष पांडेय, वैभव अरोरा, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी और टिम सईफर्ट।
लखनऊ सुपर जायंट्स - ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा, मैथ्यू ब्रेट्ज्की, शहबाज अहमद, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।
Created On :   9 April 2026 11:41 PM IST













