IPL 2026: कोलकाता के खिलाफ मैच में आयुष बडोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले लखनऊ के पहले बैटर बने

कोलकाता के खिलाफ मैच में आयुष बडोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले लखनऊ के पहले बैटर बने
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। टीम की इस जीत में आयुष बडोनी ने बड़ा योगदान दिया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। टीम की इस जीत में आयुष बडोनी ने बड़ा योगदान दिया। उन्होंने अहम मौके पर 34 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली। इसी के साथ वो एलएसजी की ओर से नंबर-4 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

यह लखनऊ की तरफ से खेलते हुए बडोनी का नंबर 4 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 7वां अर्धशतक था। इस मामले में दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 5 बार यह कारनामा किया है। वहीं दीपक हुड्डा और मार्कस स्टोइनिस 4-4 दफा यह कारनामा कर चुके हैं। वह इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा वह लखनऊ की ओर से 1 हजार रन बनाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। आज के मैच के बाद उनके टोटल रन 1029 हो गए हैं। उन्होंने टीम के लिए अब तक 59 मैच खेले हैं। इस मामले में पहले नंबर पर केएल राहुल हैं, उनके नाम 1410 रन हैं। तीसरे स्थान पर निकोलस पूरन हैं। उन्होंने लखनऊ की ओर से खेलते हुए अब तक 1403 रन बनाए हैं।

रोमांचक रहा मुकाबला

केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। जबाव में लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

लखनऊ टीम को आखिरी तीन ओवरों में 43 रन की आवश्यकता थी और उसके 7 विकेट खो चुके थे। इस कंडीशन में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन की पारी खेलकर लखनऊ को हारा हुआ मैच जिता दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए लखनऊ को 1 रन की जरूरत थी। मुकुल ने इस गेंद पर बाई रन दौड़कर टीम को जीत दिलाई। यहां कोलकाता के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी का थ्रो नहीं लगा और लखनऊ ने इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

Created On :   9 April 2026 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story