AFG Vs IND: धर्मशाला में नहीं रुक रही बारिश...20-20 बन जाएगा वनडे मुकाबला, भारत-अफगानिस्तान मैच पर नया अपडेट

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होना था। पहला मैच देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम धर्मशाला में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश होने के चलते मैच क्या टॉस तक नहीं हो पाया। दोनों टीमें स्टेडियम में मौजूद हैं और बारिश के थमने का इंतजार कर रही हैं। इस बीच मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
यह भी पढ़े -महिला टी20 विश्व कप पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
'..तो वनडे की जगह खेला जाएगा 20-20 मैच'
अभी भी धर्मशाला में बारिश हो रही है, हालांकि रफ्तार पहले से कम हो गई है। समय बीतने के साथ ही ओवरों में कटौती होनी शुरू हो गई है। 20 ओवर के मैच का कट ऑफ टाइम शाम साढ़े 6 बजे है। मतलब अगर मैच 6.30 तक शुरू नहीं हुआ तो फिर 20-20 ओवर को खेला जाएगा। और यदि इससे पहले यानि 5 बजे शुरू होता है तो फिर समय को देखते हुए ओवर कम किए जाएंगे।
पहली बार वनडे सीरीज खेल रहे भारत-अफगानिस्तान
यह पहली बार है जब भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले दोनों के बीच एशिया कप और वर्ल्डकप में भिड़ंत हुई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं, जबकि एक टाई रहा है। आखिरी बार दोनों टीमें 2023 वनडे वर्ल्डकप में भिड़ी थीं।
यह भी पढ़े -'न्यूजीलैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक', प्रधानमंत्री लक्सन ने दी विलियमसन को शानदार करियर पर बधाई
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी/इकराम अलिखिल , राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान।
Created On :   13 Jun 2026 4:23 PM IST







