W Asia Cup 2026: एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, भारत और पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, भारत और पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला
एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट आगाज इसी महीने 28 अगस्त से होगा। खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट आगाज इसी महीने 28 अगस्त से होगा। खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा।

महिला एशिया कप का छठवां एडिशन होगा। टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप-A में हैं। उनके साथ इस ग्रुप में थाईलैंड, हांगकांग और चीन की टीम शामिल है। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया हैं।

भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाइलैंड के खिलाफ खेलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया का परफॉर्मेंस टूर्नामेंट में कैसा रहेगा। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्थानीय समय के मुताबिक शाम 6.30 से खेले जाएंगे।

ग्रुप स्टेज में ग्रुप की हर एक दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी। टॉप-2 टीमें अगले राउंड यानि सेमीफाइनल में पहुंचेगी। 10 और 11 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

बता दें कि एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका है, जिसने 2024 में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं टूर्नामेंट के इतिहास के लिहाज से देखें तो भारतीय टीम सबसे सफल टीम है।

Created On :   7 Aug 2026 12:08 AM IST

Tags

Next Story