Babar Azam Interview Controversy: 'मैनें बाबर आजम का इंटरव्यू नहीं लिया', पाकिस्तानी मीडिया पर भड़के इरफान पठान, लगाया झूठ फैलाने का आरोप

मैनें बाबर आजम का इंटरव्यू नहीं लिया, पाकिस्तानी मीडिया पर भड़के इरफान पठान, लगाया झूठ फैलाने का आरोप
भारतीय के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने पाकिस्तान की मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उस खबर का जिक्र किया जिसमें दिखाया गया है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर बाबर आजम ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना कर दिया था।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने पाकिस्तान की मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उस खबर का जिक्र किया जिसमें दिखाया गया है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर बाबर आजम ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। इस मामले पर इरफान ने कहा कि फर्जी कहानियां और ट्रोलिंग तो रोज का काम है। पठान ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर चीज पर वे अपनी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। अगर ऐसी चीजों पर वे अपना रिएक्शन देने लगे तो अपनी जिंदगी नहीं जी पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

पाकिस्तान की मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया कि इरफान पठान किसी का इंटरव्यू ले रहे थे, लेकिन बाबर आजम बिना इंटरव्यू दिए वहां से चले गए थे। इसी वीडियो पर चर्चा करते हुए इरफान ने एक शो में कहा, 'ट्रोलिंग और फर्जी तस्वीरें और वीडियो आना रोज का काम है। हमारे पड़ोसी देश में एक बार स्टोरी चलाई गई कि मैं बाबर आजम का इंटरव्यू लेने गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।' उन्होंने मना करने का कारण बताया, 'यह (इरफान) हमारे देश के खिलाफ बोलता है, इसलिए मैं इंटरव्यू नहीं दूंगा।' वह झूठ फैलाया गया था। किसी ने फोटोशॉप के माध्यम से मेरा चेहरा चिपका दिया था।'

खुद बताई सच्चाई

इरफान पठान ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताते हुए कहा कि इंटरव्यू जिसने लिया वो मैं नहीं बल्कि बांग्लादेश का एक युवा रिपोर्टर था, जो पहली बार मैदान पर इंटरव्यू करने आया था, लेकिन बाबर आजम ने इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उस युवा रिपोर्टर का चेहरा हटाकर उनका चेहरा लगा दिया गया। उस वीडियो पर लाखों में व्यूज आए और लोगों ने मान भी लिया था कि इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति इरफान पठान ही थे।

Created On :   7 Aug 2026 4:32 PM IST

Tags

Next Story