Messi Father Passes Away: लियोनेल मेसी पर फूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज का 68 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

लियोनेल मेसी पर फूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज का 68 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर्स में शामिल लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर्स में शामिल लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पिछले कुछ महिनों से इलाज चल रहा था। मेसी के बचपन के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने जॉर्ज मेसी के निधन की पुष्टि की।

करियर में निभाई अहम भूमिका

जॉर्ज ने मेसी का करियर बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह करीब दो दशक तक फुटबॉलर के एजेंट और सलाहकार भी रहे। बार्सिलोना, पीएसजी और इंटर मियामी जैसे बड़े क्लब ट्रांसफर में में उनका बड़ा रोल रहा।

जॉर्ज मेसी के निधन पर न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज क्लब ने अपना आधा झंडा झुकाया। क्लब के मुताबिक जॉर्ज के साथ ही उनकी पत्नी सेलिया ने मेसी का करियर बनाने में उनका साथ दिया। बचपन की ट्रेनिंग से लेकर फुटबॉल जगत में टॉप का खिलाड़ी बनने जॉर्ज मेसी के साथ रहे।

हर कदम पर बेटे के साथ रहे

अर्जेंटीना के रोसारियो में स्टील फैक्ट्री में काम करने वाले जॉर्ज ने बचपन में मेसी को स्थानीय क्लब में ट्रेनिंग दिलाई। जब उन्हें पता चला कि मेसी को ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी है तो वह इलाज के लिए उन्हें बार्सिलोना ले गए।

बार्सिलोना ने ला मासिया अकादमी में दाखिला दिया। इलाज का खर्च भी उठाया। इसके बाद जॉर्ज हर कदम पर बेटे के साथ रहे। मेसी के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत से ही जॉर्ज उनके एजेंट रहे। उन्होंने बार्सिलोना के बड़े कॉन्ट्रैक्ट, 2021 में क्लब छोड़ने की प्रक्रिया, PSG और बाद में इंटर मियामी ट्रांसफर तक सभी स्थितियों को संभाला।

Created On :   8 Aug 2026 11:01 PM IST

Tags

Next Story