IND Vs SL Practice Match: अभ्यास मैच में पडिक्कल का शानदार शतक, तीसरे स्थान के लिए ठोकी दावेदारी, गुरनूर ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में दिखाया दम

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेल रही है। श्रीलंका-11 से खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन भारत ने 6 विकेट पर 357 रन बनाए। टीम अभी भी श्रीलंका-11 की पहली पारी के स्कोर से 6 रन पीछे है।
टीम की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वह 142 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 63 और मानव सुथार ने 41 रन की पारी खेली। आखिरी समय में गुरनूर बरार ने 18 गेंद में 36 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने दिन के आखिरी ओवर में 4 छक्के जड़े और टीम के स्कोर को श्रीलंका-11 के स्कोर के करीब पहुंचा दिया।
यह भी पढ़े -रवींद्र जडेजा श्रीलंका सीरीज में हो सकते हैं अहम, गेंद और बल्ले से रहा है प्रभावी प्रदर्शन
ऋषभ और यशस्वी रहे फ्लॉप
भारत की शुरुआत खराब रही। ओपनर य़शस्वी जायसवाल बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने पडिक्कल के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रन की पारी खेली। राहुल 40 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत (2) और ध्रुव जुरेल (1) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे।
यह भी पढ़े -भारत में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया टीम, नागपुर में खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
इससे पहले खेल के पहले दिन श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 90 ओवर में 8 विकेट पर 363 रन। रविंदु रसान्था (71), निशान मदुश्का (66) और कप्तान सोनल दिनुशा (52) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट झटके। एक सफलता गुरनूर बरार को मिली।
Created On :   8 Aug 2026 8:32 PM IST













