WPL 2026 Final: दिल्ली की धमाकेदार बैटिंग, खिताबी मुकाबले में बेंगुलुर को दिया 204 रन का विशाल टारगेट, कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज की फिफ्टी

डिजिटल डेस्क, वडोदरा। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) सीजन-4 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली 204 रन का टारगेट दिया है। यदि दिल्ली इस टारगेट को बचा पाई तो वह डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहली बार खिताब जीतेगी। वहीं अगर बेंगलुरु ने यह टारगेट चेज कर लिया तो वह दूसरी बार चैंपियन बनेगी।
आरसीबी ने जीता टॉस, बॉलिंग चुनी
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। उनके अलावा लौरा वोल्वार्ट ने 44 और शिनेल हेनरी ने 35 रन की नाबाद पारी खेली।
टीम की ओपनर लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। लिजेल ने 37 और शेफाली ने 20 रन की पारी खेली। टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 72 रन था। यहां से कप्तान जेमिमा ने लौरा वोल्वार्ट के साथ शानदार 76 रन की साझेदारी की। जेमिमा के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरी हेनरी ने तेजी से रन बनाए। हेनरी और वोल्वार्ट ने आखिरी 4 ओवर में 50 से ज्यादा रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार कराया।
आरसीबी की ओर से कोई भी बॉलर प्रभावी गेंदबाजी नहीं कर पाया। सयाली साटघरे, नदीन डी क्लर्क और अरुंधति रेड्डी ने एक-एक विकेट लिए। जबकि दिल्ली का एक बैटर रन आउट हुआ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
RCB - स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली साटघरे, श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल।
DC - जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
Created On :   5 Feb 2026 9:39 PM IST













