Ind-Pak Match Controversy: पाकिस्तानी PM ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार को बताया सही, बोले - 'हम बांग्लादेश...'

पाकिस्तानी PM ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार को बताया सही, बोले - हम बांग्लादेश...
पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को ऐलान किया था कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगी। अब इस मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को ऐलान किया था कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगी। अब इस मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप मैच का बायकॉट करना सही और सोच समझकर लिया गया फैसला है। शहबाज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।

फैसला नहीं बदलेगा पाकिस्तान

1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर भारत के साथ मैच न खेलने का ऐलान किया था। इसके बाद आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से अपने फैसले पर विचार करने को कहा था। लेकिन तब से लेकर अभी तक पीसीबी की ओर से ओर इस पर कोई बयान नहीं आया था। लेकिन अब शहबाज शरीफ के इस बयान से यह साफ हो चुका है कि पाकिस्तान अपना फैसला नहीं बदलेगा और 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाला ग्रुप मैच नहीं खेलेगा।

खेल के मैदान पर न हो राजनीति

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, 'हमने T20 वर्ल्ड कप पर बिल्कुल साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।' शरीफ ने कहा- ‘हमने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है और हमें पूरी तरह बांग्लादेश के साथ खड़ा रहना चाहिए।’

पाकिस्तान ने यह फैसला आईसीसी के बांग्लादेश को वर्ल्डकप से हटाने के विरोध में लिया था। दरअसल, सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अपना वेन्यू इंडिया की जगह श्रीलंका में शिफ्ट करने को कहा था। जिस पर आईसीसी ने कहा था कि बांग्लादेश की टीम को भारत में पूरी सुरक्षा दी जाएगी। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की बात नहीं, जिस पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी।

उधरस शहबाज शरीफ के इस बयान पर बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद कहा है।

Created On :   5 Feb 2026 11:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story