IND-PAK WC Match Controversy: 'वो नहीं खेलना चाहते तो उनकी मर्जी.. हम कोलंबो जाएंगे' पाकिस्तान से मैच पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टी20 वर्ल्डकप से पहले आयोजित कैप्टन्स डे पर टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारतीय टीम का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत कोलंबो में होने वाला यह मैच खेलेगा। सामने वाली टीम अगर नहीं खेलना चाहती तो यह उनकी मर्जी।
'हम कोलंबो जा रहे'
मैच को लेकर पूछे गए सवाल पर भारतीय कप्तान ने कहा कहा, 'हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ है। हमने खेलने के लिए मना नहीं किया है, उधर से मना किया गया है। ICC ने मैच का शेड्यूल तय किया है और हम खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारे टिकट बुक हैं और दिल्ली के बाद हम कोलंबो जा रहे हैं।'
यह भी पढ़े -टी20 विश्व कप बांग्लादेश के खेल सलाहकार ने की पाकिस्तानी पीएम की तारीफ, समर्थन के लिए दिया 'धन्यवाद'
बता दें कि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार की ओर से भारत के खिलाफ वर्ल्डकप में होने वाले मैच के बायकॉट का ऐलान किया गया। हालांकि पाकिस्तान की ओर से यह तो स्पष्ट नहीं किया गया कि उसने यह फैसला क्यूं लिया था। लेकिन, माना जा रहा है कि उसने बांग्लादेश के समर्थन में यह निर्णय लिया था, जिसे आईसीसी ने वर्ल्डकप से बाहर कर दिया था।
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वर्ल्डकप के अपने मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराने की मांग की थी। जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया था। साथ ही उसे एक दिन का समय विचार करने के लिए दिया था। जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नहीं माना तो आईसीसी ने उसे वर्ल्डकप से बाहर कर दिया।
7 फरवरी से होगा वर्ल्डकप का आगाज
वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्वकप का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है। इस मेगाइवेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। एक ग्रुप में 5 टीमें होंगी। भारत ग्रुप-ए में है। उसके साथ बाकी चार टीमें पाकिस्तान, नमीबिया, ऑयरलैंड और अमेरिका हैं। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 फवरी को यूएसए से, दूसरा 12 फरवरी को नमीबिया से, तीसरा 15 फरवरी को पाकिस्तान से और चौथा 18 फरवरी को नीदरलैंड से है।
Created On :   5 Feb 2026 10:36 PM IST












