IND-PAK WC Match Controversy: 'पाकिस्तान ने जानबूझकर ऐसा किया ताकि...', वर्ल्डकप मैच विवाद पर पूर्व पीसीबी चीफ का बड़ा बयान, बोले- 'हो सकता है मुकाबला लेकिन..'

पाकिस्तान ने जानबूझकर ऐसा किया ताकि..., वर्ल्डकप मैच विवाद पर पूर्व पीसीबी चीफ का बड़ा बयान, बोले- हो सकता है मुकाबला लेकिन..
'टी20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मैच हो सकता है। इसको लेकर पर्दे के पीछे बातचीत जारी है।' ये कहना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व चीफ नजम सेठी का।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'टी20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मैच हो सकता है। इसको लेकर पर्दे के पीछे बातचीत जारी है।' ये कहना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व चीफ नजम सेठी का। उन्होंने आजतक से बातचीत में मैच को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर चर्चा की। सेठी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच हो सकता है। इस वक्त इसे लेकर पर्दे के पीछे चर्चा जारी है। उनका कहना है कि अभी भी समाधान निकल सकता है, जैसे बांग्लादेश को अपने वर्ल्डकप के मैच श्रीलंका में खेलने की परमिशन देना।

बीसीसीआई बना रहा दबाव

पूर्व पीसीबी चीफ ने कहा कि बीसीसीआई हम पर लगातार प्रेशर बनाए हुए है, जिसे अब रोकने की जरूरत है। उनका कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कराए जाने को लेकर पर्दे की पीछे बातचीत जारी है। बीच का रास्ता निकल सकता है। मैच होने की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आईसीसी अपने रबैये में नरमी नहीं लाता है तो पीसीबी भी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान पर सवाल क्यों उठ रहे?

नजम सेठी ने पीसीबी के भारत के साथ मैच का खेलने के निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी क्रिकेट बोर्ड अपनी सरकारों के निर्देशों से बंधे रहते हैं। उन्होंने पुराने कानूनी मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भारत की सरकार ने वहां के क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के साथ खेलने से रोका तो आईसीसी ने यह स्वीकार किया। अब जब पाकिस्तान की सरकार ऐसा कर रही है तो सवाल क्यों उठ रहे हैं?

सेठी ने पीसीबी और बीसीसीआई पर डबल स्टैंडर्ड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीसीसीआई की आर्थिक ताकत की वजह से आईसीसी के फैसले एकतरफा हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैच विवाद की असली वजह बांग्लादेश के साथ हुआ बर्ताव है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच का खेलने का फैसला किया है।

बता दें कि वर्ल्डकप से 6 दिन पहले यानि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ होने वाले मैच का बायकॉट करने का ऐलान किया था। हालांकि ये फैसला उसने क्यों किया, इसका अभी तक कारण पाकिस्तान की तरफ से नहीं दिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश को वर्ल्डकप से बाहर किए जाने के विरोध में उसने यह कदम उठाया है।

Created On :   4 Feb 2026 9:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story