Dhoni on Ro-Ko Retirement: 'परफॉर्मेंस और फिटनेस जरूरी...उम्र नहीं', रोहित-विराट के सपोर्ट में उतरे एमएस धोनी

परफॉर्मेंस और फिटनेस जरूरी...उम्र नहीं, रोहित-विराट के सपोर्ट में उतरे एमएस धोनी
टीम इंडिया के लीजेंड प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे वर्ल्डकप 2027 में खेलने की चर्चा होती रहती हैं। कई लोग उनके वर्ल्डकप में खेलने के समर्थन में तो कई का मानना है कि उम्र को देखते हुए उनकी जगह किसी यंग प्लेयर को शामिल किया जाना चाहिए। इस मामले पर अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीम इंडिया के लीजेंड प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे वर्ल्डकप 2027 में खेलने की चर्चा होती रहती हैं। कई लोग उनके वर्ल्डकप में खेलने के समर्थन में तो कई का मानना है कि उम्र को देखते हुए उनकी जगह किसी यंग प्लेयर को शामिल किया जाना चाहिए। इस मामले पर अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों प्लेयर्स का समर्थन करते हुए कहा कि उम्र नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और फिटनेस अहम होती है।

दरअसल, फेमस क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक इवेंट के दौरान एमएस धोनी से वह विराट और रोहित के वर्ल्डकप में खेलने को लेकर सवाल पूछते हैं। जिसके जवाब में धोनी ने कहा, 'सबसे पहली बात यह है कि कोई भी खिलाड़ी अगले वर्ल्ड कप में क्यों नहीं खेलना चाहेगा। मेरे मुताबिक सिलेक्शन के लिए परफॉर्मेंस और फिटनेस क्राइटेरिया हैं, उम्र नहीं।'

उन्होंने आगे कहा, "क्या उम्र एक फैक्टर है? नहीं। फिटनेस फैक्टर है? हां। अगर आप 22 साल के भी हैं और फिट नहीं हैं, तो आप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। अगर वह लगातार परफॉर्म करते रहते हैं और उनमें देश के लिए अच्छा करने की इच्छा है, तो क्यों नहीं। इसके अलावा आप अनुभवी खिलाड़ी कैसे लाएंगे।" पूर्व भारतीय ने कहा कि हमेशा यह भावना रहनी चाहिए कि किसी खिलाड़ी को अलग से कुछ बताने की जरूरत न पड़े और सभी के साथ समान व्यवहार हो। माही ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने डेब्यू किया था तब वह 24 साल के थे और चाहे कोई खिलाड़ी भारत के लिए एक साल खेले, दो साल या 10–20 साल तक, किसी को आकर उसकी उम्र बताने की जरूरत नहीं है।

Created On :   4 Feb 2026 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story