T20 WC 2026: भारत के साथ मैच का बहिष्कार करना पाकिस्तान को पड़ेगा भारी, किसी देश का नहीं मिल रहा सपोर्ट, बड़ा एक्शन लेने की तैयार में ICC

भारत के साथ मैच का बहिष्कार करना पाकिस्तान को पड़ेगा भारी, किसी देश का नहीं मिल रहा सपोर्ट, बड़ा एक्शन लेने की तैयार में ICC
टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान ग्रुप-ए में भारत, नीदरलैंड्स, यूएसए और नमीबिया भी हैं। सभी टीमों को लीग स्टेज में एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलना है। लेकिन, पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को भारत के साथ लीग मैच खेलने से इनकार कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान ग्रुप-ए में भारत, नीदरलैंड्स, यूएसए और नमीबिया भी हैं। सभी टीमों को लीग स्टेज में एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलना है। लेकिन, पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को भारत के साथ लीग मैच खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) को इसकी लिखित जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जो कि पाकिस्तान के होश उड़ाने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने के फैसले पर पाकिस्तान को किसी भी देश का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। आईसीसी बोर्ड में अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर समर्थन पाने के लिए अन्य सदस्य देशों से संपर्क किया लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आईसीसी बोर्ड में शामिल अन्य देशों ने पीसीबी को समर्थन नहीं दिया है। सभी का यही कहना है कि पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का कोई ठोस कारण नहीं है। अब पाकिस्तान यह कदम उठाकर पछता रहा है। अपनी बात को मनवाने के लिए उसके पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

बता दें कि दिसंबर 2024 में पीसीबी, आईसीसी और बीसीसीआई के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत दोनों टीमें 2027 तक आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे खिलाफ मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी। पाकिस्तान की मांग के हिसाब से ही 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उसे अपने मैच श्रीलंका में खेलने हैं। उसका भारत के साथ मैच भी श्रीलंका में ही खेला जाना है। ऐसे में यहां सुरक्षा का कोई खतरा भी नहीं बन रहा है। इस तरह से इस मैच से हटने का पाकिस्तान के पास कोई आधार नहीं है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आईसीसी इस मामले में पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन ले सकता है। बोर्ड में शामिल सदस्य देशों का सपोर्ट न मिलने के चलते उसे कड़ी पेनल्टी दे सकती है। बायकॉट का फैसला वापस न लेने पर आईसीसी पाकिस्तान पर करीब 38 मिलियन डॉलर की पेनल्टी लगा सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान पर बैन भी लग सकता है। यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान क्रिकेट को काफी नुकसान पहुंचेगा।

Created On :   3 Feb 2026 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story